महाकाली की सिद्ध शक्ति पीठ

आज माँ दुर्गा का छठा नवरात्र है और अपनी शक्ति पीठ की सिरीज़ में आज मैं आपको ले कर चल रहा हूं गुजरात के वडोदरा के पास पंचमहल जिले में पावागढ़ में बनी महाकाली की सिद्ध शक्ति पीठ के दर्शन करवाने। यह मंदिर पावागढ़ की ऊंची पहाड़ियों के बीच लगभग 700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस विशाल पहाड़ी की शुरुआत गुजरतबकी प्राचीन राजधानी चंपानेर से होती है जो यूनेस्को का विश्व विरासत स्थल भी है। मंदिर तक पहुंचने के लिए रोप वे की सुविधा उपलब्ध है पर वहां उतरने के बाद भी लगभग 250 सीढियां और चढ़नी पड़ती है और तब आप माँ काली के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं।

यहाँ मुख्य मूर्ति दक्षिण मुखी है। ऐसा माना जाता है की इस मूर्ति की स्थापना विश्वमित्र ने की थी। यहाँ माँ काली के अलावा बहुचर माता की भी पूजा की जाती है। पावागढ़ की तीर्थ यात्रा गुजरात की प्रमुख यात्राओं में मानी जाती है। सम्पूर्ण वर्ष ही यहां तीर्थ यात्रियों का तांता लगा रहता है। पावागढ़ गुजरात के प्रमुख नगर वडोदरा से मात्र 50 किलोमीटर है और वडोदरा दिल्ली से ढेर सारी गाड़ियों और हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है। यानि की आपके लिए ये यात्रा केवल एक दिन में सम्पूर्ण की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *