AZADI KA AMRIT MAHOTSAV – A special train by DMRC

‘आज़ादी का अमृत महोत्सव– भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष’ के आयोजनों के अंतर्गत बीते कल दिल्ली मेट्रो के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर विशेष रूप से सुसज्जित एक मेट्रो ट्रेन को डॉ.मंगू सिंह, प्रबंध निदेशक, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के तुरंत बाद ट्रेन को यात्री सेवा के लिए रवाना किया गया।

आठ डिब्बों वाली इस विशेष ट्रेन के बाहरी हिस्सों को पिछले 75 वर्षों में ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना का उल्लेख करते भारतीय नागरिकों के शानदार इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों को दर्शाने वाले फोटोग्राफ्स के कोलाज और स्लोगनों से सजाया गया है।

आम जनता में राष्ट्रवाद और एकता की भावना के प्रसार के लिए गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर प्रताकीत्मक रूप से यह ट्रेन चलाई गई है। यह स्पेशन ट्रेन ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ मनाने की संपूर्ण अवधि के दौरान सेवा में रहेगी।

जल्द ही आपको अन्य लाइनों पर भी ऐसी गाड़ियां दौड़ती हुई दिखाई देंगी।

गणतन्त्र दिवस के पावन पर्व की आप सभी को ढ़ेरों शुभकामनाएं।

जय हिंद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *