सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं

परमवीर चक्र से सम्मानित कारगिल युद्ध के निर्भीक यौद्धा, सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव जी के जन्मदिन पर उनको ढ़ेरों शुभकामनाएं। ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ जीवन व लंबी आयु प्रदान करें।

21 वर्ष पूर्व कारगिल में हमारे सैनिक अपनी जान की बाज़ी लगा कर दुश्मन को मुँह तोड़ जवाब दे रहे थे. टाइगर हिल पर पुनः कब्जे के लड़ाई जो 3 जुलाई 1999 को शुरू हुई, इस लड़ाई में भारत माता का एक शूरवीर ऐसा भी था जिसका शरीर 17 गोलियां लगने से छलनी हो चुका था पर आत्मा अभी भी जीवित थी और ज़ुबान पर ‘भारत माता की जय’ का जयघोष था। इस वीर का नाम है, सूबेदार मेजर योगेंदर सिंह यादव।19 वर्ष की आयु में इतना साहस और वीरता उनको ईश्वर की विशेष देन ही कहेंगें।

इसी अदम्य साहस और अभूतपूर्व वीरता का प्रदर्शन करने के लिए उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *