शत शत नमन कारगिल युद्ध के शूरवीरों को

दोस्तों आज उगते सूरज के साथ समय है नमन करने का उन शूरवीरों को, जिनकी बदौलत भारत ने 1999 में कारगिल युद्ध में पहली विजय का स्वाद चखा। जी हां, आज, यानि कि, 13 जून की सुबह 8 बजे ही भारत के वीर सैनिकों ने अतिसाधारण साहस और वीरता का प्रदर्शन करते हुए, कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को तोलोलिंग की पहाड़ी से खदेड़ कर पहली विजय प्राप्त की।

तोलोलिंग की विजय भारत के लिए अत्यंत महत्वपुर्ण थी, क्योंकि यहाँ से दुश्मन सीधे हमारे श्रीनगर लेह राजमार्ग पर अपना नियंत्रण रखे हुए था। इस चोटी पर विजय हासिल करना अत्यंत जरूरी था।

द्रास में बना युद्ध स्मारक तोलोलिंग के ठीक सामने वाले भाग में ही बना हुआ है। तस्वीर में दाहिने हाथ की तरफ सबसे ऊंची चोटी “तोलोलिंग” को आप देख सकते हैं।

तोलोलिंग के इन विजेताओं को, भारत की सेना के वीर जवानों को आज का सलाम, नमन।

जय हिंद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *