विख्यात, काबिल व दूरदर्शी इंजीनियर – “सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या”

आज भारत के सबसे विख्यात, काबिल व दूरदर्शी इंजीनियरों में से एक, सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या जी की जन्म जयंती है। इनका जन्म आज ही के दिन यानि कि 15 सितंबर 1860 को दक्षिण भारत के मैसूर में हुआ। भारत के कई सारे बांध बनाने का श्रेय इन्हीं को जाता है। देश में ज्यादा से ज्यादा इंजीनियर तैयार हों, इसके लिए उन्होंने मैसूर विश्वविद्यालय व विश्वेश्वरैया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की स्थापना में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। वर्ष 1955 में भारत सरकार ने इन्हें “भारत रत्न” प्रदान किया।

इनकी जन्म जयंती भारत के अलावा तंज़ानिया और श्रीलंका में इंजीनियर दिवस या इंजीनियरस डे के तौर पर मनाया जाता है।

दिल्ली मेट्रो ने इस महान इंजीनियर को श्रद्धांजलि देते हुए अपने लाइन 7 के मोती बाग स्टेशन का नाम सर एम विश्वेश्वरैय्या के नाम पर रखा है।

इस महान विभूति को हम सभी का नमन। श्रद्धांजलि।। जय हिंद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *