लांस नायक अल्बर्ट एक्का और खुदी राम बोस को ऋणी राष्ट्र की और से शत शत नमन।

????????????????????????????????????????????????????
आज भारत के एक ऐसे वीर क्रांतिकारी की जन्म जयंती है, जिन्होंने अँग्रेजों पर पहला बम फेंका था। इस हमले ने अंग्रेजी सरकार को हिला कर रख दिया।

मात्र 18 वर्ष 8 महीने की अल्पायु में ही, हाथ में भगवतगीता लेकर ‘वन्देमातरम’ कहते हुए, हंसते हंसते अपने प्राणों को भारत माता के चरणों में समर्पित कर दिया।

ख़ुदी राम बोस भारत के पहले क्रांतिकारी थे जिन्हें अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी पर चढ़ा दिया था। इनका जन्म 3 दिसंबर 1889 को हुआ।

इसके अलावा आज ही के दिन 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध के नायक लांस नायक अल्बर्ट एक्का दुश्मन से लड़ते हुए शहीद हुए थे। उनकी वीरता के लिए उनको परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

लांस नायक अल्बर्ट एक्का और खुदी राम बोस को ऋणी राष्ट्र की और से शत शत नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *