छह बार एवेरेस्ट को फ़तेह करके पदम श्री से सम्मानित – श्री लवराज सिंह धरम सक्तु

क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा भारत वासी भी है, जिन्होंने छह बार एवेरेस्ट को फ़तेह किया है। जी हां छह बार, और अभी भी पुनः प्रस्थान करने को आतुर हैं। मैं बात कर रहा हूँ, 47 वर्षीय श्री लवराज सिंह धरम सक्तु की। उत्तराखंड से नाता रखने वाले लव राज बी एस एफ में कार्यरत हैं। वर्ष 2014 में इन्हें पदम श्री से सम्मानित किया गया था।

माउंट एवेरेस्ट और कंचनजंगा के अलावा वो अभी तक 38 उच्च शिखरों को विजयी कर चुके हैं। मैंने उनको अपनी आत्मकथा लिखने के लिए प्रेरित किया ताकि आज की युवा पीढ़ी को पता चले की देश में ऐसे पर्वतारोही भी हैं, जो सागरमाथा जैसे उच्चतम शिखर को छह बार चूम चुके हैं।

ईश्वर आपको शक्ति व ऊर्जा प्रदान करें व आप ऐसे ही देश का नाम रोशन करते रहें।

जय हिंद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *