कारगिल युद्ध के हीरो सूबेदार मेजर योगेन्द्र सिंह यादव जी के जन्मदिवस पर बधाई

आज कारगिल युद्ध के हीरो और परमवीर चक्र से सम्मानित शूरवीर सूबेदार मेजर योगेन्द्र सिंह यादव जी का जन्मदिवस है। इनका जन्म 10 मई 1980 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ। इनके पिता भी सेना में थे। भारत के युद्ध इतिहास में परमवीर चक्र से सम्मानित होने वाले ये सबसे कम उम्र के योद्धा हैं, 1999 में मात्र 19 वर्ष की आयु में इन्होंने वो कर दिखाया जिसे करने में जीवन लग जाता है। ईश्वर ने इन्हें भारत माँ की सेवा करने का अभूतपूर्व अवसर प्रदान किया और इन्होंने भी अपना शौर्य सिद्ध करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और पाकिस्तान को धूल चटा दी।

22 दिन तक लगातार तोलोलिंग की चोटी पर लड़ाई लड़ी और उस पर तिरंगा फहराने के बाद टाइगर हिल पर अपना जोहर दिखाते हुए चौदह गोलियां खाई और चार पाकिस्तानियों को हलाल कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद हौसला नहीं खोया और दुश्मन को गंभीर चुनौती दी। यादव जी से पहले सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र पाने वाले अरुण खेत्रपाल थे। इन्हें 1971 के भारत पाकिस्तान के युद्ध में मरणोपरांत परमवीर चक्र से नवाज़ा गया था।

योगेन्द्र सिंह यादव जी का निवास ग़ाज़ियाबाद के पास साहिबाबाद में लाजपत नगर कॉलोनी में है। जब भी इनसे मिलता हूँ तो रियल लाइफ हीरो को सल्यूट करता हूँ। आप ऐसे ही देश की सेवा करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *