भारतीय फिल्म जगत के प्रतिभाशाली कलाकार – “श्री किशोर कुमार”

आज भारतीय फिल्म जगत की सबसे बहुमुखी प्रतिभा, किशोर कुमार की जन्म जयंती है। किशोर दा का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। इनका जन्म मध्य प्रदेश के खंडवा में आज ही के दिन यानि कि 4 अगस्त वर्ष 1929 को हुआ था। ये ना केवल एक बेहतरीन गायक बल्कि एक अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, संगीत निर्देशक, कथाकार और न जाने क्या क्या थे। तभी कहा जाता है किशोर दा जैसा प्रतिभाशाली कलाकार दोबारा हुआ नही।

आज भी जब भी मैं रेलगाड़ी से खंडवा से गुजरता हूँ, एक बार तो किशोर दा को याद कर ही लेता हूँ। उन्हें प्यार से किशोर कुमार खंडवे वाले भी कहा जाता था।

किशोर दा से मेरा लगाव नवीं या दसवीं कक्षा के दौरान हुआ, कह सकते हैं मेरी तरुणावस्था किशोर दा के गाने सुनते हुए व्यतीत हुई है। अब ये आलम है के किशोर दा का कोई भी गाना बजना शुरू होते ही मैं स्वयं को साथ साथ गाने अथवा गुनगुनाने से रोक नही पाता हूँ। कला से लबरेज़ मेरे हृदय में किशोर दा के लिए एक विशेष स्थान है। मात्र 58 वर्ष की आयु में 13 अक्टूबर 1987 को किशोर दा हमें छोड़ कर चले गए, पर आज भी वो हमारे दिलों पर राज करते हैं, अपनी सुरीली गायकी के एक भिन्न अंदाज़ से।

किशोर दा को मेरा हृदय से नमन, श्रद्धांजलि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *