आज से ठीक 20 वर्ष पूर्व कारगिल युद्ध चल रहा था, दिन था 8 जून। युद्ध में अभी तक भारत को पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कोई विशेष सफलता नही मिल पाई थी, पर प्रयास जारी थे।
ऐसे में 8 जून 1999 को इंग्लैंड मैनचेस्टर में क्रिकेट विश्व कप में भारत पाकिस्तान का मुकाबला था और पूरा देश भारत के जीतने की प्रार्थना कर रहा था, विशेषकर सैन्य अधिकारी ताकि हमारे सैनिकों का मनोबल बढ़े और खेल के मैदान की तरह युद्ध के मैदान में भी हमें विजय हासिल हो। खेल के मैदान में भारत ने पाकिस्तान को 47 रनों से हरा दिया और युद्ध के मैदान में भी भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।
कारगिल के 20 वर्ष पूरे होने पर मेरी नई पुस्तक शीघ्र आ रही है, जिसमें ऐसी ही कुछ अनसुनी कहानियां आपको पढ़ने को मिलेंगी। ये किताब उन सभी वीरों को श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने भारत माता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।